फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lakhs stolen from bullion shop

शटर उचकाकर ज्वैलर्स की दुकान से नगदी व जेवरात चोरी

Tue, 06 Jul 2021 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from bullion shop
सराफे की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती रोड हसन मार्केट में चोरों ने सराफे की दुकान का शटर उचकाकर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई बस्ती रोड हसन मार्केट में नगर के मोहल्ला बजरिया बेगराज निवासी मोहम्मद जावेद की सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने उनकी दुकान के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद शटर उचकाकर दुकान में घुस गए। अंदर लगे कैमरे भी उखाड़ दिए और डीवीआर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद दुकान में रखी सेफ तोड़ डाली। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, काउंटर में रखी नगदी व कुछ आर्टीफिशियल जेवर चुराकर भाग गए।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति नमाज के लिए उठे तो उन्होंने दुकान का शटर उचका देखा। वे सराफ के घर सूचना देने पहुंचे। जानकारी पाकर मोहम्मद जावेद दुकान पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी रहमत खां पहुंच गए। छानबीन में बाजार के पीछे खेत में टूटा हुआ एक कैमरा व एक दराज पड़ी मिली। मार्केट में शटर उचकाने वाला पाइप पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर व्यापारी नेता उमेश गुप्ता, सत्यनारायन वर्मा, अमित सेठ आदि पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। सराफ ने बताया कि चोर करीब 40 ग्राम सोना, आठ किलो चांदी, 20 हजार रुपये ले गए हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पड़ोसी के कैमरे में कैद हुई चोरों की फोटो
चोर काफी चालाक थे लेकिन इनकी फोटो पड़ोसी के कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार चोरों ने करीब डेढ़ बजे घटना को अंजाम दिया। तब बिजली नहीं थी। दुकान पर सामने लगे कैमरे को तोड़ा। इसके बाद शटर उचकाया है।
घटना के दौरान बिजली आ गई तो सामने लगे कैमरे से खुद को बचाते हुए अंधेरे में खड़े हो गए। इस कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया। कैमरे में तीन चोरों की तस्वीर आई है। एक बनियान और पट्टे का नेकर पहने था। एक लंबा व दो नाटे कद के हैं। पुलिस का मानना है चोर आसपास के ही हैं।

खोजी कुत्ते को नहीं मिली दिशा
घटना के बाद पुलिस ने दुकान व आसपास चहलकदमी बंद करा दी थी। इसके बाद डॉग स्क्वाड के प्रभारी विपिन कुमार व फोरेंसिक टीम पहुंची। खोजी कुत्ते को खेत में पड़ी दराज व अन्य चीजें सुंघाकर निकाला तो वह खेतों के रास्ते दक्षिण दिशा की ओर गांव लालबाग की तरफ चला। इसके बाद कुछ आगे जाकर दिशा भटक गया। इससे अनुमान है चोर मार्केट के पीछे खेत से होते हुए गांव लालबाग की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed