फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lack of millions from two houses

दो घरों से लाखों का समान चोरी

Sun, 02 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर पट्टी में बीती रात चोरों ने दो घरों से जेवर और नगदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। तीसरे घर में चोरी के दौरान गृहस्वामी के बेटे के जागने से चोर भाग गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह घटना की सूचना के पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के बावजूद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शनिवार रात गांव मकसूदपुर पट्टी निवासी हरपाल के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने बक्सों और अलमारी के लाक को तोड़कर उसमें रखे जेवर, नगदी और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। इसके बाद चोर इसी गांव के मटरू लाल के घर में घुस गए।
विज्ञापन


चोर यहां से भी नगदी, जेवर और कीमती कपड़े चुरा ले गए।  मटरू लाल के मुताबिक उनके घर में मुख्य गेट पर दरवाजा नहीं लगा है। चोरों ने परिवारवालों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उनके सुधबुध खो बैठने पर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद चोर रामशरन के घर में दीवार फांदकर घुस गए। रात करीब 3 बजे खटपट की आवाज सुनकर रामशरन का पुत्र रमाकांत जाग गया और उसने आवाज लगाई। इस पर चोर भाग गए।

शोरशराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हरपाल और मटरूलाल के अलावा उनके परिजन भी जाग गए। जब उन्होंने अपना घर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। गली में भी सामान फैला था।

रविवार सुबह 7 बजे घटना की जानकारी फैजबाग चौकी पुलिस को दी गई।
घटनास्थल से फैजबाग की दूरी चार किलोमीटर होने के बाद भी पुलिस 12 बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर लौट गई। हरपाल ने बताया कि चोर उनके यहां से छह हजार की नगदी, सात जोड़ी चांदी की पायलें, एक सोने की जंजीर, एक अंगूठी, एक जोड़ी झाले व कुंडल और कीमती कपड़े चुरा ले गए। करीब डेढ़ लाख की चोरी होने का अनुमान है।


मटरूलाल ने बताया कि चोर उनके यहां से पांच हजार नगद, सोने-चांदी के जेवर और कीमती कपड़े चुरा ले गए। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रमाकांत ने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर वह जागे और उन्होंने आवाज लगाई तो वह भाग गए। एसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed