फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer died due to overturning of tractor-trolley

Farrukhabad News: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की दबकर मौत

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Laborer died due to overturning of tractor-trolley
अमृतपुर तहसील के पास पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर सोमवंशी निवासी राजेश कुमार भाजपा नेता के भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। गांव राजेपुर निवासी शिवेंद्र कुमार (25) मजदूरी करता था।
गुरुवार को राजेश भट्ठे से ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें लदवाकर पेट्रोल पंप जा रहा था। मजदूर शिवेंद्र ट्रॉली पर बैठा था।
तहसील अमृतपुर ढाबे के पास ट्रैक्टर की रफ्तार तेज हो गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।
चालक राजेश कुमार पानी में गिर गया और मजदूर शिवेंद्र ईंटों के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने राजेश को बाहर निकाला और सीएचसी राजेपुर भेज दिया।
ट्राली ईंटों के नीचे से शिवेंद्र को जब तक बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बदर शातिर गिरफ्तार
कंपिल। सिवारा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डांडी ने गुरुवार को जिला बदर शातिर गांव अहिवरन नगला निवासी भाव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed