फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kuda

संसाधन तमाम, कूड़ा हर जगह आम

Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
kuda
शहर के मोहल्ला गुदड़ी में लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत मोटी रकम खर्च कर रही है लेकिन नगर पालिका सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रही। शहर से कूड़ा उठाने के लिए कई वाहन चलाने का दावा विभाग कर रहा है। फिर भी गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर रोजाना नहीं उठते। इससे लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था में 16 ट्रैक्टर, 25 हूपर, दो डीसीएम, दो कॉम्पैक्टर, तीन जेसीबी और दो पोकलैंड मशीनें लगी हैं, फिर भी जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। नाले-नालियों से निकली सिल्ट समय पर नहीं उठती। मंगलवार को चौक से बीबीगंज तक कई मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

गुदड़ी के पास दो बजे तक करीब दो ट्राली कूड़ा सड़क पर ही पड़ा रहा। इसी तरह बीबीगंज मुख्यमार्ग पर दो स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे थे। यहां सोमवार को नाले से निकाली गई सिल्ट भी अभी तक नहीं उठाई गई। नखास चौकी से चटाई वाली गली की ओर भी कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे थे। गंदगी के आसपास आवारा मवेशी जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए लगे वाहनों के क्षेत्र निर्धारित हैं। वाहन चालक डीजल बचाने के चक्कर में पूरा कूड़ा उठाने के लिए अधिक फेरे नहीं लगाते हैं। यही कारण है कि शहर की जनता को दिक्कत उठानी पड़ती है।
गुदड़ी निवासी रिफाकत उल्ला ने बताया कि यहां एक दिन छोड़कर कर्मचारी कूड़ा उठाते हैं। कई बार ढेर पर जमा जानवर राहगीरों को दौड़ा लेते हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत है। ढेर से उठती दुर्गंध से रुकना मुश्किल होता है।
बीबीगंज के नन्हें बाथम ने बताया कि नाले की सिल्ट सोमवार को निकाली गई थी। उसी पर गलियों का कूड़ा भी फेंक दिया गया। ये अभी तक नहीं उठा। आसपास की दुकानों पर ग्राहक आने बंद हो गए। परेशानी को पालिका कर्मी नहीं समझते।

‘हर हाल में सुबह 11 बजे तक सभी स्थानों से कूड़ा उठाने के निर्देश हैं। किसी कारण से कुछ देर हो सकती है। यदि रोजाना नहीं उठता, तो इसकी जांच करवाएंगे।’
-विजेंद्र कुमार सिंह, मुख्य सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर पालिका।

शहर के मोहल्ला बीबीगंज में रोड किनारे लगी नाले से निकाली गई सिल्ट। संवाद

शहर के मोहल्ला बीबीगंज में रोड किनारे लगी नाले से निकाली गई सिल्ट। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed