फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kotwali work done from Moudarwaja police station

मऊदरवाजा थाने में हुआ कोतवाली काम, बरामदे में देखे इमरजेंसी मरीज

Wed, 24 Jun 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kotwali work done from Moudarwaja police station
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी सील होने के बाद बरामदे में चलती इमरजेंसी। - फोटो : FARRUKHABAD
मऊदरवाजा थाने से हुआ कोतवाली का काम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित दीवान की मौत के बाद कोतवाली सील होने से यहां का काम मऊदरवाजा थाने से शुरू किया गया है। बुधवार सुबह चार प्रार्थना पत्र पहुंचे। उनके बारे में फोन पर ही कोतवाल को जानकारी दी गई। उधर, लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी को सील करके बरामदे में मरीजों को देखा गया। हालांकि सील होने की सूचना मिलने के बाद मरीजों की संख्या काफी कम हो गई।
शहर कोतवाली का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। बुधवार को भी पूरा परिसर सैनिटाइज कराया गया। कोतवाली का स्टाफ होम क्वारंटीन है। इनमें से उस स्टाफ को चिह्नित करके नमूने लिए गए, जो दीवान के बेहद नजदीक रहे थे। दीवान लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती रहा था। लिहाजा बुधवार को दिन भर बरामदे में ही इमरजेंसी सेवाएं दी गई। गनीमत रही कि इमरजेंसी सील होने की सूचना के चलते रात 12 से शाम तक 15 मरीज ही आए। अधिकांश को लिंजीगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में जाम से लोग रहे परेशान
कोतवाली का पूरा स्टाफ क्वारंटीन होने से शहर में दिक्कतें बढ़ गईं। स्टाफ की कमी से वाहनों को सही से नहीं निकाला जा सका। इससे नेहरू रोड, घुमना से लालसराय तक दिन में कई बार जाम लगा। दोपहर में जब दो घंटे तक जाम नहीं खुला, तो यातायात पुलिस को लगाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों में हड़कंप, दस नमूने लेकर क्वारंटीन
फर्रुखाबाद। कानपुर रूट पर चलने वाले रोडवेज परिचालक की मौत के बाद आई कोरोना पॉजटिव की रिपोर्ट से डिपो में हड़कंप मच गया। उसके संपर्क में आए कर्मियों में से 10 के नमूने लिए गए। इन्हें रिपोर्ट आने तक घरों में क्वारंटीन किया गया है। भोलेपुर की दुर्गा कालोनी के परिचालक की 20 जून को मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि नमूना लेने के बाद कर्मियों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।

अंतिम दिन पास रहे कर्मी को लेकर बढ़ी दिक्कत
परिचालक की मौत से पहले और अंतिम समय तक एक रोडवेज कर्मी संग रहा। वह कर्मचारी वर्कशाप में परिचालकों को ईटीएम सुबह देने और शाम को जमा करने का काम करता है। इससे साफ है कि उसने तमाम लोगों को मशीनें दीं और ली होंगी। उस पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed