फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kotedar,farrukhabad news,rashan

एफसीआई गोदाम से सीधे कोटे की दुकान पर पहुंचेगा राशन

Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
kotedar,farrukhabad news,rashan
फर्रुखाबाद। एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा। इससे कोटेदारों को गोदामों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें समय से राशन उपलब्ध होने से कार्डधारकों को भी समय पर वितरण होगा। इसी माह से व्यवस्था शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद में 793 राशन कोटेदार हैं। इन दुकानों से तीन लाख 55 हजार से अधिक कोटेदारों को राशन वितरण किया जाता है। अभी तक इन कोटेदारों को अपने ब्लाक स्तरीय खाद्य विभाग के गोदामों से राशन की उठान करनी पड़ती थी। अब उन्हें गोदामों से राशन उठाने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जनपद में इसी माह से सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था शुरू होगी। इससे एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदारों की दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा। पिछले तीन माह से गोदामों से ही कोटेदारों को राशन समय से नहीं मिल पा रहा था। अंतिम दिनों में राशन मिलने पर कोटेदारों के सामने समय पर वितरण करना चुनौती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे लाभ
कोटेदारों की दुकान तक राशन पहुंचने से उन्हें गोदामों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। एफसीआई गोदाम में ही राशन की तौल होने से पूरा खाद्यान्न मिलेगा। गोदामों से दुकान तक राशन ले जाने का परिवहन खर्च और पल्लेदारी खर्च की भी बचत होगी। सिंगल स्टेज व्यवस्था से ब्लाक स्तरीय गोदामों की उपयोगिता भी समाप्त हो जाएगी।
कोटेदारों का नहीं चलेगा बहाना
गोदामों में राशन मिलने में लेटलतीफी के चलते कोटेदारों को भी मनमानी करने का मौका मिल जाता था। कई बार राशन देने से पहले ही ई-पॉस मशीन पर कार्डधारकों का अंगूठा लगवा लिया जाता था। दो बार मुफ्त राशन के चक्कर में एक बार का राशन कोटेदार गोल कर जाते थे। अब यह खेेल नहीं चल पाएगा।

तैयारियां हो चुकीं पूरी
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था चालू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ब्लाक कमालगंज व बढ़पुर में ठेकेदार से अनुबंध प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इस व्यवस्था से कोटेदार व कार्डधारकों को सुविधा मिलेगी। घटतौली या अनियमितता की शिकायत मिलने पर कोटेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed