फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   korona se cdpo aur dewan ki maut

कोरोना से सीडीपीओ व दीवान की मौत, 247 संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
korona se cdpo aur dewan ki maut
फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एंटीजन जांच रिपोर्ट सहित जिले में कुल 247 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कमालगंज ब्लाक में तैनात प्रभारी सीडीपीओ व एक दीवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार होने से लोगों को चौंका रही है। ग्रामीण बैंक के चार कर्मचारी, सीएमओ ऑफिस के फार्मासिस्ट सहित तीन, बीएसएनएल कर्मचारी, सीएचसी राजेपुर के दो डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी व फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन के 17 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा एंटीजन जांच रिपोर्ट में कमालगंज में 38, लोहिया अस्पताल में डॉ.राजकिशोर, ईएनटी व दो कर्मचारी सहित 46 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक दोबारा संक्रमित निकलीं हैं। जनपद में अब तक 6280 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4937 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 110 संक्रमित जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 1235 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed