फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kishori

किशोरी के भाई ने एटा में दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 29 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
kishori
कायमगंज। किशोरी के भाई ने एटा जनपद की कोतवाली अलीगंज में वहीं के दो भाइयों के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, एसडीएम ने अवैध गर्भपात के धंधे पर अंकुश लगाने व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार शाम को पुलिस के साथ सीएचसी के आवास में रह रही एक एएनएम के घर छापा मारा था। वहां एक गर्भवती किशोरी परिवार की दो महिलाओं के साथ मिली थी। महिलाओं ने बताया कि वे किशोरी का गर्भपात कराने आईं थीं। इसके लिए उन्होंने एएनएम को 15 हजार रुपये दिए थे। छापे के बाद मामला कोतवाली पहुंचा, लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इस बीच किशोरी के भाई ने एटा जनपद की अलीगंज कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनकी 13 वर्षीय बहन अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के घर रह रही थी। वहीं, पड़ोस का युवक सुमित अपने भाई उदयवीर की मदद से तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

हालात देखकर फर्रुखाबाद में उसका अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर किशोरी के परिजन उसे लेकर एएनएम के यहां पहुंचे। वहां आरोपी युवक सुमित व उदयवीर भी थे। वहां दोनों ने उसके इंजेक्शन लगवाए। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई आरोपी युवक पुलिस को देखकर वहां से दीवार फांदकर भाग गए। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोरी के भाई ने अलीगंज कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तमंचे के बल पर यौन शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण में एसडीएम ने अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने व संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed