{"_id":"608306918ebc3ee1c00152d6","slug":"kishori-farrukhabad-news-knp6250471199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
राजेपुर। घर से गुरुवार रात लापता हुई किशोरी का शव शुक्रवार सुबह बबूल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई ने छह लोगों के खिलाफ बहन का अपहरण करने व दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी(16 वर्षीय) गुरुवार शाम छह बजे घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने रातभर तलाश की लेकिन नहीं मिली। शुक्रवार सुबह पिता व भाई को गांव सबलपुर के पास एक पेड़ से किशोरी का शव लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर नमूने लिए।
पंचनामा की कार्रवाई करके प्रपत्र न भेजने से किशोरी के शव का पोस्टमार्टम शाम तक नहीं हो सका। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि भाई ने युवक गोपाल समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ बताया जा सकता है।