फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kisan

2501 किसानों के बीच बंटेगा 1.42 करोड़ मुआवजा

Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
kisan
फर्रुखाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश में खरीफ की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2501 किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसके लिए बीमा कंपनी ने 1.42 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। शीघ्र ही किसानों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर में हुई बारिश में कई किसानों की खरीफ की फसल चौपट हुई थी। इसमें धान व मक्का को अधिक नुकसान हुआ था। जिन किसानों ने फसलों का बीमा करा रखा था, उन्हें अब राहत मिलेगी। जिले में 10037 किसानों ने बीमा कराया था। बारिश ने फसलों के नुकसान के आकलन के लिए बीमा कंपनी ने सर्वे कराया था। क्राप कटिंग के आधार पर कम उत्पादन का आकलन करते हुए सर्वे की रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

जिले में काम कर रही बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो की ओर से 2501 किसानों के लिए एक करोड़ 42 लाख 82 हजार 981 रुपये बीमा क्लेम के तौर पर स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लेम मिलने वालों में सबसे ज्यादा 680 किसान राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के हैं। इसके अलावा कायमगंज ब्लाक के 420, नवाबगंज के 240, शमसाबाद के 360, कमालगंज के 111, मोहम्मदाबाद के 350, बढ़पुर ब्लाक के 340 किसानों को धनराशि मिलेगी। बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो के जिला प्रबंधक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दो-चार दिन के अंदर किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा क्लेम की धनराशि पहुंच जाएगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पहले किसानों के क्रेडिट कार्ड खाते से बीमा किस्त स्वत: बैंक से कट जाती थी। दैवीय आपदा के तहत फसलों में हुए नुकसान के बाद भी जब किसानों को क्लेम मिलने में दिक्कतें आईं, तो इसकी शिकायतें भी हुईं। वर्ष 2020 से बीमा योजना को स्वैच्छिक कर दिया गया। इससे किसानों ने फसल बीमा की किस्त जमा करने से किनारा कर लिया, तो कुछ बैंक कर्मियों ने भी रुचि नहीं दिखाई। बीमा कंपनी की ओर से भी किसानों को जागरूक नहीं किया गया, इससे किसान फसल बीमा योजना का विधिवत लाभ भी नहीं समझ पाए। इससे बीमित किसानों की संख्या घटती गई। हालांकि अब किसानों में जागरुकता बढ़ने के साथ फसल बीमा की ओर रुझान भी बढ़ रहा है। खास बात तो यह है कि सहकारी बैंक में करीब 30 हजार किसान केसीसी धारक हैं। इसके सापेक्ष मात्र 111 किसानों का फसल बीमा किया गया।
वर्ष - फसल - बीमित किसान
2019- खरीफ - 20468
2019- रबी - 18071
2020- खरीफ - 9044
2020- रबी - 8686
2021- खरीफ - 10037
2021- रबी - 12487
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed