फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kinnar had got the driver killed by giving a betel nut

किन्नर ने सुपारी देकर कराई थी चालक की हत्या

Mon, 12 Sep 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kinnar had got the driver killed by giving a betel nut
फर्रुखाबाद। किन्नर ने सुपारी देकर रोडवेज चालक की हत्या कराई थी। वह संबंध तोड़ने पर चालक से काफी दिनों से खफा चल रहा था। पुलिस ने किन्नर सहित दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार चाकू, चालक का टूटा मोबाइल बरामद किया। तीसरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा स्थित तीन तालाब के पास गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला था। शाम को थाना कंपिल के गांव पुरौरी निवासी आनंद कुमार दुबे ने शव की शिनाख्त पुत्र विपिन कुमार दुबे के रूप में की थी। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया और कोतवाली से दक्षिण वाली गली निवासी पुत्र के रूम पार्टनर अक्षय यादव पर शक जाहिर किया था। विपिन के हाथ में दिल बना और उसमें राधिका नाम लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर ग्रानगंज निवासी दीपक ठाकुर को पकड़ लिया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि किन्नर राधिका ने विपिन की हत्या करने के लिए मोहल्ला तलैया लेन निवासी संजीव कुमार व उसको 50-50 हजार रुपये दिए थे। योजना के अनुसार बुधवार शाम को विपिन को बाइक से बुलाकर तीन तालाब के पास ले गए। वहां सभी लोगों ने शराब पी। इसके बाद चाकू से प्रहार कर विपिन की हत्या कर शिनाख्त न हो इसलिए तेजाब से उसका चेहरा जला दिया था। विपिन का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि किन्नर राधिका के विपिन से अवैध संबंध थे। एक वर्ष पहले विपिन ने किन्नर से संबंध खत्म कर दिए थे। इसी रंजिश में किन्नर ने सुपारी देकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। तीसरे आरोपी संजीव की तलाश की जा रही है। वहीं आरोपी राधिका उर्फ आकाश ने बताया कि उसको मुकदमे में फंसाया गया है। वह हत्या में शामिल नहीं था। विपिन की बहन की बीमारी व उसकी नौकरी के लिए उसने ही रुपये दिए थे। उन्हीं रुपये को लेकर विवाद था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
फेसबुक पर आए दिन होता था गाली गलौज
किन्नर राधिका व विपिन का फेसबुक पर फोटो डालने पर कमेंट के माध्यम से आए दिन गाली गलौज होता था। राधिका किसी भी हालत में विपिन की किसी युवती से दोस्ती की बात बर्दास्त नहीं कर पा रहा था। जबकि राधिका उर्फ आकाश की भी शादी हो चुकी है। उसके पिता संविदा पर नगर पालिका में चालक हैं।

संजीव का पिता पहले से जेल में है बंद
फरार आरोपी संजीव के पिता जगपाल पहले से जिला जेल में बंद हैं। उन पर राशन का गेहूं व चावल खरीदकर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसकी तलाश में सोमवार दोपहर दबिश मारी , लेकिन कुछ देर पहले ही वह कार में बैठकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed