फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kiln worker woman dies after falling from train

Farrukhabad News: ट्रेन से गिरकर भट्ठा मजदूर महिला की मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker woman dies after falling from train
कायमगंज। कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय भट्ठा मजदूर महिला का पैर फिसल गया। गिरने से महिला घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कायमगंज-अलीगंज सीमा पर एक ईंट भट्ठे पर बिहार प्रांत के कई मजदूर काम कर रहे थे। रविवार शाम करीब 47 मजदूर अपने गृह जनपद गया वापस जा रहे थे। उसी में विगन मांझी की पत्नी सुनैना(60) भी घर जा रहीं थीं।लखनऊ- पैसेंजर ट्रेन में भीड़ के दौरान सुनैना चलती ट्रेन में हत्था पकड़कर चढ़ी। तभी उसका पैर फिसल गया।प्लेटफार्म पर गिरने से महिला गंभीर घायल हो गई।आरपीएफ ने महिला को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट्ठा मुनीम हरिओम ने बताया कि उन्होंने करीब 47 टिकट खरीदे थे। भीड़भाड़ अधिक होने के कारण महिला गिर गई। महिला के दो पुत्र हैं। वे बिहार में ही रहते हैं। महिला पति के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed