{"_id":"6f48f54675913ad4aba76c38381c5e46","slug":"kids-in-the-middle-of-the-controversy-hit-the-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में अधेड़ को मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में अधेड़ को मारा चाकू
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को चाकू मारकर
विज्ञापन
घायल कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल
में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन घायल को प्राइवेट अस्पताल में
ले गए।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसामंडी निवासी पीर मोहम्मद शनिवार की रात अपने घर पर था। इस बीच मोहल्ला बड़ी तकिया निवासी असलम घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। गालियां सुनकर पीर मोहम्मद बाहर निकल आया और विरोध किया।
असलम पीर मोहम्मद के पेट में चाकू निकाल कर मारकर फरार हो गया। वारदात से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजन घायल को आनन-फानन में कोतवाली लेकर आए।
यहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के बेटे राजू ने बताया कि आरोपी से बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच उसने पिता पर चाकू से वार कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।