फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kids Gurukul Runaways found in Kanpur

गुरुकुल से भागे बच्चे कानपुर में मिले

Sat, 19 Sep 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फरुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फरुखाबाद। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kids Gurukul Runaways found in Kanpur
क्षेत्र स्थित महर्षि गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के चार बच्चे गुरुवार शाम शौच के बहाने भाग निकले। बच्चों के गायब होने से गुरुकुल का खतरे का घंटा बजा। रातभर खोजबीन के बाद पता चला कि बच्चे कानपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शमसाबाद क्षेत्र के गांव उलियापुर, परमनगर, कलुआ और अकबरपुर गांवों के बीच महर्षि गुरुकुल नाम से  संस्कृत विद्यालय है। यहां 16 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें कंपिल निवासी हरप्रसाद का पुत्र वृजेश (10) हमीरपुर के निवासी संतोष कुमार का पुत्र रोहित कुमार, रामबाबू का पुत्र विमल कुमार और जयसिंह का पुत्र सतेन्द्र कुमार गुरुवार शाम शौच के लिए निकले।
विज्ञापन


ये सभी बच्चे उत्तमा एवं मध्यमा के छात्र है। स्कूल से निकलने के बाद वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो गुरुकुल में खलबली मच गई। खोजबीन शुरू हुई। देर रात तक बच्चों के नहीं मिलने पर विद्यालय के संरक्षक सुरेंद्र मुनि ने रात को खतरे का घंटा बजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे का घंटा बजते ही आसपास के गांवों के लोग गुरुकुल पहुंचे। विद्यालय के संरक्षक सुरेंद्र मुनि ने ग्रामीणों को चार बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आचार्य देवेश कुमार और मोहित कुमार के साथ चारों बच्चों को खेतों में तलाशना शुरू किया।


 रातभर आचार्य और ग्रामीण बच्चों को खोजते रहे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। शुक्रवार शाम किसी ने सूचना दी कि चारो बच्चे कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। संरक्षक सुरेंद्र मुनि ने बताया कि चारों बच्चों को लेने कानपुर जाया जा रहा है। उनके मिलने के बाद पता चलेगा कि वे कानपुर कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed