फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kidnapped and kidnapped for five lakh ransom

पांच लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर बालिका की हत्या

Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and kidnapped for five lakh ransom
पांच लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर बालिका की हत्या शव को बोरी में भरकर शौचालय के टैंक में फेंका आका - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। पांच लाख रुपये के लालच में पड़ोसी ने ही दो दिन पहले बालिका का अपहरण कर हत्या कर दी। शव को घर में बने शौचालय के टैंक में बोरी में भरकर फेंक दिया। पुलिस ने पड़ोसी युवक, उसके सेवानिवृत्त शिक्षक पिता व पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टैंक से बालिका का शव बरामद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी किसान समरजीत प्रजापति की 10 वर्षीय पुुत्री आकांक्षा मंगलवार शाम दरवाजे पर खेल रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसे अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर लिया। बुधवार को अपहरणकर्ता ने आकांक्षा के भाई रामू के मोबाइल पर फोन करके छह लाख रुपये की फिरौती मांगी। रामू के पास जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई, वह उसके पिता समरजीत का ही था।
विज्ञापन

वह मोबाइल फोन भी आकांक्षा के लापता होने पर घर से गायब हो गया था। रामू ने कॉल करने वाले को बातों में उलझाए रखा और कुछ रुपये कम करने की बात कही। इस पर कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये देने पर आकांक्षा को सुरक्षित देने की बात कही। रामू ने इसकी जानकारी पिता समरजीत को दी। उन्होंने कोतवाल राकेश कुमार व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को फिरौती के लिए आई कॉल के बारे में बताया। सर्विलांस के जरिए छानबीन शुरू की गई तो मोबाइल नंबर की लोकेशन गांव में ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव के ही चंद्रशेखर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद चंद्रशेखर ने मोबाइल से फोन कर फिरौती मांगने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस को बताया कि आकांक्षा की मंगलवार को ही हत्या कर दी थी। गुरुवार को शव को बोरे में भरकर शौचालय के टैंक में फेंक दिया था। इस काम में रिटायर्ड शिक्षक पिता सुरेश चंद्र व पत्नी गीता ने सहयोग किया। पुलिस ने चंद्रशेखर की निशानदेही पर उसके घर में बने शौचालय के टैंक से बोरी में भरा बालिका का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने चंद्रशेखर के पिता व पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed