{"_id":"637fb380b03576670516c0c2","slug":"kick-punches-between-teachers-and-supporters-in-the-school-farrukhabad-news-knp7300653174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: श्यामनगर के स्कूल में शिक्षकों में मारपीट, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: श्यामनगर के स्कूल में शिक्षकों में मारपीट, चार पकड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के स्कूल में दो शिक्षकों में लात-घूंसे चल गए। सूचना पर पहुंचे दोनों के समर्थकों में भी मारपीट हुई। कुछ छात्र भी घटना में शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में कोतवाली में समझौता करवा दिया गया।
मोहल्ला श्यामनगर स्थित एक बड़े स्कूल में एक गणित शिक्षक और क्लास टीचर में किसी बात को लेकर गुरुवार सुबह विवाद शुरू हो गया।
गाली-गलौज के बाद लात-घूंसे व जूता-चप्पल चले। कुछ ही देर में एक शिक्षक के परिजन पहुंचे, तो बात बढ़ गई। मारपीट बढ़ते देख कक्षा के छात्र भी शामिल हो गए।
किसी ने पुलिस को स्कूल में फायरिंग की सूचना दे दी।
इस पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शिक्षकों और एक-एक युवक को हिरासत में ले लिया।
घटना की जानकारी होते ही स्कूल प्रबंधक कई प्रभावशाली लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों में लिखित समझौता करवा दिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।