{"_id":"62040630c5616358cf104909","slug":"khel-samagri-farrukhabad-news-knp679760185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल पर पड़े 599 रुपये, बिल में चढ़े 610","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल पर पड़े 599 रुपये, बिल में चढ़े 610
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव को स्कूलों के निरीक्षण में खरीदी गई खेल सामग्री पर लिखे दाम और उनके बिलों पर लिखी धनराशि में भिन्नता मिली। वहीं सामग्री भी खराब होने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
बीएसए ने आठ फरवरी को कमालगंज के कंपोजिट विद्यालय उगरपुर का निरीक्षण किया। यहां दस हजार रुपये में खरीदी गई खेल सामग्री की गुणवत्ता देखी। उनको फुटबॉल पर 599 रुपये पड़े दिखे, लेकिन इसका बिल 610 रुपये का बना हुआ था। खेल सामग्री की गुणवत्ता भी खराब थी। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगाइच में निरीक्षण के समय खेल सामग्री पर पड़े दाम और उनके बिलों पर लिखी धनराशि में भिन्नता मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ौसा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक अफसर जमा खां ने बताया कि दस हजार रुपये की खेल सामग्री खरीदी है। अभी धनराशि खाते में पूरी नहीं आई है। इससे बिल बाउचर नहीं बनवाए गए हैं। इन स्कूलों की खरीदी गई खेल सामग्री की जांच करने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज को बीएसए ने दिया है।
वहीं शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शमसाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा बल्लू में खरीदी गई खेल सामग्री की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कायमगंज को सौंपी है। प्राथमिक विद्यालय बेहटा बल्लू, प्राथमिक विद्यालय गढ़िया सौदान, उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यामतपुर भुक्सी में भी खेल सामग्री पर पड़े दाम और बिलों की धनराशि में भिन्नता मिलने पर बीईओ शमसाबाद को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसए ने आठ फरवरी को विकास संसाधन केंद्र शमसाबाद में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया था। जिसमें शिक्षकों के भोजन की गुणवत्ता खराब मिली। किचन में चारो ओर गंदगी फैली थी। शिक्षिका पूनम राठौर और सूविया गैर हाजिर थीं। बीएसए ने बीईओ को कमियां सुधारने के आदेश दिए हैं। गैर हाजिर शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने को कहा है। (संवाद)
फर्रुखाबाद। विकास संसाधन केंद्र कायमगंज के परिसर में संचालित परिषदीय विद्यालय में बीएसए को निरीक्षण के समय पंचायत विभाग का सामान रखा मिला। बीआरसी गेट पर पंचायत भवन लिखा था। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव ने बीएसए को कोई जवाब नहीं दिया। इस पर डीपीआरओ को बीएसए ने पत्र भेजा है।
सात फरवरी को बीएसए लालजी यादव ने विकास संसाधन केंद्र कायमगंज में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया था। यहां विद्यालय परिसर में पंचायत विभाग के डिब्बे, टोकरियां व अन्य सामान रखा मिला था। यह देखकर बीएसए ने ग्राम पंचायत सचिव रंजीत सिंह से पूछा कि विद्यालय परिसर में सामान रखा है, छात्र कहां बैठेंगे, इस पर सचिव ने कहा कि छात्र ऐसे में ही पढ़ लेंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि सचिव ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया है। इस संबंध में डीपीआर को पत्र भेजा है।
फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव को निरीक्षण में बीआरसी बढ़पुर का पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। बीएसए ने बीईओ को नोटिस जारी किया है। इससे कहा कि बुधवार को निरीक्षण में बीआरसी पर एक भी कर्मचारी नहीं था। इससे पूर्व भी सात फरवरी को किए निरीक्षण में चल रहे प्रशिक्षण में अनियमितताएं मिली थीं। जिस संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन उसका भी अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। बीएसए ने बीईओ को दोनों नोटिस का तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।