{"_id":"6173036a49bc7a42df6498d0","slug":"khad-farrukhabad-news-knp659799792","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सौ में बेच रहे खाद, दो दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सौ में बेच रहे खाद, दो दुकानें निलंबित
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में खाद भंडार कर निरीक्षण करते जिला क्रषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कालाबाजारी के आरोप में दो खाद की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए। खाद लेने आए किसानों ने पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी थी।
गांव जोता में शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी के पहुंचने से पहले ही कुछ खात विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए। वहां खाद लेने आए किसानों ने बताया कि यहां 1440 से 1500 रुपये तक डीएपी की बोरी दी जा रही है। खाद की कालाबाजारी व दुकान बंद कर भागने पर उन्होंने राठौर खाद भंडार व शाक्य खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित किया है।
मोहम्मदाबाद पहुंचे जिला कृषि अधिकारी को गुप्ता खाद भंडार पर किसानों की भीड़ दिखी। कोई 20 बोरी की मांग कर रहा था तो कोई 10 के पैसे जमा कर रहा था। इस पर उन्होंने किसानों को एक एकड़ भूमि के लिए दो बोरी डीएपी ही ले जाने के बारे में बताया। कहा कि खाद की रैक आने वाली ही जरूरत पड़े तो फिर ले लेना।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर उन्होंने दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं उन्होंने बताया कि जनपद में सुफला एनपीके की रैक देर रात तक आ जायेगी। इसमें कुल 1650 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो जाएगी। रविवार को यह कार्ड निजी दुकानों पर भेजी जाएगी। 26 अक्टूबर तक इफको डीएपी की रैक आने की उम्मीद है। जिससे समितियों पर भी खाद उपलब्ध हो जाएगी। फिर किसानों को खाद के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में रबी की फसल की बुवाई चल रही है। जिसमें फास्फेटिक उर्वरक, डीएपी, एनपीके व सिंगल सुपर फास्फेट की जिले में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपनी जोतबही के अनुसार ही खाद खरीदें। महंगी खाद मिलने या अन्य कोई समस्या आने पर सीधे उनके फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोई भी किसान 05692-297733 अथवा मोबाइल नंबर 7839882518 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है।