{"_id":"6100441f8ebc3e09445bf00c","slug":"khad-farrukhabad-news-knp642779476","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 खाद विक्रेताओं को नोटिस, दो के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 खाद विक्रेताओं को नोटिस, दो के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले में खाद की दुकानों पर मंगलवार को अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों ने 18 नमूने लेकर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ 13 खाद विक्रेताओं को नोटिस दिया है।
जिलाधिकारी ने खाद की दुकानों की जांच के लिए तहसीलवार अधिकारियों की तीन टीमें गठित कीं हैं। तहसील कायमगंज में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार व एसडीएम सुनील कुमार यादव ने 12 दुकानों की जांच कर सात नमूने लिए। जबकि दुकानें बंद कर भागने वालों में बिराहिमपुर जागीर स्थित कृषक सेवा केंद्र, शिवरई बरियार में गौरव खाद भंडार व कृषक सेवा केंद्र, कायमगंज में नेशनल सेल्स, एस. इंटरप्राइजेज, शिवशक्ति सेल्स व प्रकाश खाद भंडार को नोटिस जारी किया।
तहसील सदर क्षेत्र में उपकृषि निदेशक राजकुमार व एसडीएम अनिल कुमार ने 15 दुकानों पर छापा मारकर आठ नमूने लिए स्टाक में गड़बड़ी मिलने पर गांव नरायनपुर गढ़िया स्थित जय बजरंग बली खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जबकि जीनस खाद भंडार, संदीप खाद भंडार, अनुज खाद भंडार, मोहन खाद भंडार, कृषि विकास खाद एवं बीज भंडार को नोटिस जारी किया गया। तहसील अमृतपुर में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश कुमार ने आठ दुकानों पर छापा मारकर तीन नमूने लिए। अमृतपुर स्थित गुप्ता खाद भंडार पर अनियमितता मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया।