{"_id":"620e8dbd4f368f11f805e6a4","slug":"keshav-prasad-maurya-farrukhabad-news-knp681175759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिसे समझती थी जागीर, बनेंगे भाजपा के किले : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिसे समझती थी जागीर, बनेंगे भाजपा के किले : केशव
विज्ञापन
कंपिल में अभिवादन स्वीकार करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पास में खड़ीं प्रत्याशी डॉ. सुर?
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। सपा कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं को अपनी जागीर समझती थी। सरकार के सुशासन के चलते ये जागीरें अब भाजपा के किले बनने जा रहे हैं। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में कताई मिल के पास जनसभा में कहीं। यहां से भाजपा गठबंधन की पार्टी अपना दल से प्रत्याशी डॉ. सुरभि मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि करहल में अपनी हार होती देखकर अखिलेश यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कन्नौज की सभा में उनका दर्द सामने आ गया। कानून की रक्षा करने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस भी अब अखिलेश को दुश्मन नजर आने लगी है। बोले कि यह गुंडई के खिलाफ चुनाव है। पुलिस के खिलाफ उनका बयान एक पूर्व मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि किसी अपराधी दल के मुखिया का लगता है। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधी, माफियाओं पर बुलडोजर और तेजी से चलेगा। बीस फरवरी को सपा के साथ कांग्रेस व बसपा की भी जमानत जब्त हो जाएगी।
कहा कि भाजपा की सरकार विकास करती है। इसका अहसास सभी वर्गों को है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त राशन मिला। सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी और भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भइया, सांसद मुकेश राजपूत, दिल्ली के विधायक अनिल बाजपेई, अमृतपुर के प्रत्याशी सुशील शाक्य ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक अमर सिंह खटिक, मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, राहुल गंगवार, डॉ. विकास शर्मा आदि रहे।