फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Karan and light tops in sprint

फर्राटा में करन और ज्योति अव्वल

Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karan and light tops in sprint

फर्रुखाबाद। बद्री विशाल डिग्री कालेज में बुधवार दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि कर्नल बी. शर्मा ने गुब्बारे व कबूतर छोड़कर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान शिवकांत ने मशाल लेकर क्रीड़ा परिसर में दौड़ पूरी की। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में करन सिंह, रंधीर सिंह, अखिलेश शुक्ल, 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में ज्योति कठेरिया, दीपिका, प्रीती यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद छात्र वर्ग में गौरव राजपूत, सरताज अहमद, देवेश कुमार, लंबी कूद छात्रा वर्ग में ज्योति कुमारी, दीपिका, अंशु शुक्ला, 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुधीर कुमार यादव, सुरजीत सिंह, शिवकांत, 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में ज्योति, प्रीती, शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गोला फेंक छात्र वर्ग में नितोष शुक्ल, मुनीश कुमार, विनीत कुमार, गोला फेंक छात्रा वर्ग में संचिता, प्रीती यादव, ज्योति सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।


मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप नितोष शुक्ल और राष्ट्रीय शूटिंग में बाजी मारने वाले शिवओम मिश्र को ब्लेजर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. एनके मिश्रा, डा. प्रभात सिंह, डा. ह्रदेश कुमार, प्रो. उमापति, डा. जयश्री मिश्रा, डा. रंजना सिंह, डा. प्रभात सिंह, डा. माधुरी दुबे और रश्मि प्रियदर्शनी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed