{"_id":"5c76cb62bdec224dce167a4b","slug":"kanwaria-will-pass-through-mud-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ से गुजरेंगे कांवरिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ से गुजरेंगे कांवरिये
Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा तट पर बसे गांव श्रंगीरामपुर में ऐतिहासिक शिवरात्रि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुुरुवार से शुरू होने वाला यह मेला शिवरात्रि तक चलेगा। इस मेले में मध्यप्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस बीच कई स्थानों पर सड़क की हालत ठीक नहीं है। इससे कांवरियों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ सकता है।
कमालगंज विकास खंड में गंगा किनारे बसे गांव श्रंगीरामपुर में शिवरात्रि का मेला लगता है। कांवरिये गंगा जल भरने आते हैं। इसके बाद वह श्रंगी ऋषि मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इसी को देखते हुए यहां पर तैयारियां जोरों पर हैं। दुकानें सज गई हैं। मंदिर में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लेकिन गांव व मंदिर जाने के मार्ग के हालात खराब हैं। रजीपुर के आगे गांव बरिया नगला के पास श्रंगीरामपुर जाने वाला मार्ग टूटा होने से पानी भरा है। इसके बाद श्रंगीरामपुर से गंगा जी को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ भरा है।
इससे मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल है। यही हाल श्रंगीरामपुर से श्रंगी ऋषि मंदिर पर जाने वाले मार्ग का है। उस पर भी कीचड़ भरा है। किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्रा ने जिला प्रशासन से मेले में सुविधाएं मुहैया करवाने व व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में रास्ते ठीक होने चाहिए।