फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kannauj's sweeper dies after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से कन्नौज के सफाईकर्मी की मौत

Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kannauj's sweeper dies after being hit by a train
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर कालोनी के सामने रेलवे लाइन पार करते समय स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने हादसे में सफाई कर्मी की मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोको रोड अंधेरी बाग निवासी नरेश चंद्र (45) जिला कन्नौज के स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी थे। वह प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे। वह शुक्रवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले। सुबह लगभग 6.30 बजे आंबेडकर कालोनी के सामने रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रेखा व बेटे बॉबीराज, आर्यन, देव आर्यन, लव आर्यन मौके पर पहुुंचे। शव देखकर सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। हादसे की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed