फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kamran tops in debait

तकरीरी मुकाबला में कामरान अव्वल

Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kamran tops in debait

कमालगंज। शेखपुर स्थित शेख मखदूम की दरगाह पर अजमते मुस्तफा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कमेटी की ओर से ईनाम देकर सम्मानित किया गया। सज्जादा नशीन अजीजुल हक गालिब मियां ने लोगों से इस कार्यक्रम को व्यापक रूप में करने के लिए सहयोग की अपील की।

विज्ञापन


रविवार को गांव शेखपुर में शेख मखदूम की दरगाह पर अजमते मुस्तफा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दरगाह के सज्जादा नशीन अजीजुल हक गालिब मियां ने किया। प्रतियोगिता में नौ बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मदरसा गुलशन-ए-मखदूम के छात्र एवं सज्जादा नशीन के पुत्र कामरान अहमद अव्वल आया। सज्जादानशीन की इच्छानुसार ने बेटे के पुरस्कार से दूर रखा। इस तकरीरी मुकाबले में अमन रजा ने पहला, जावेद रजा ने दूसरा और निहाल रजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन रजा को साइकिल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा नौशाद रजा, मोहम्मद अरमान खां, मुजम्मिल और अनस रजा को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मौलाना हम्माद रजा, मौलाना अब्दुल मुईद, मौलाना मोहम्मद शहनवाज, मौलाना सलीम अख्तर, मौलाना मुवीन, तहसीन सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, अकरम शेख, अरीब खां, अहसन, आसिफ खां, फिरोज खां, अनस सिद्दीकी, तारिक जंग खां और मोहम्मद उरूज खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed