फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kampil disclose bank theft, six arrested

कंपिल बैंक की चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kampil disclose bank theft, six arrested
चोरी का खुलासा करते एसपी राजेशकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में एसपी राजेश कृष्ण ने छह चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन साथी फरार हो गए। इनके पास से पांच लाख की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन



30 मई को थाना कंपिल के कसबा रुदायन स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 20 लाख की चोरी हुई थी। एसपी राजेश कृष्ण ने इसके खुलासे के लिए कंपिल पुलिस के साथ ही स्वाट को लगाया गया था। गुरुवार को स्वाट प्रभारी एमके त्रिपाठी को सूचना मिली कि बैंक में चोरी करने वाले संदिग्ध लोग कंपिल के नागा सैय्यद रोड काशीराम कालोनी के पास एक गाड़ी में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे हुए है।
विज्ञापन


इस सूचना पर स्वाट ने कंपिल एसओ सुशील कुमार को लेकर घेराबंदी शुरू कर दी। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम मेहताब, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार, गौरीशंकर, राजकुमार, निवासी धनुपुरा थाना कादरचौक जिला बंदायु और रमेशचंद्र उर्फ पप्पू निवासी बिहारी थाना दातागंज जिला बंदायु बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोरों से बैंक से चोरी गए रुपयों में से 5 लाख बरामद कर लिए गए। इनके तीन साथी मौके से फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पकड़े गए शातिरों से बोलेरो, तीन तमंचे, कारतूस, लोहे की आरी, दो डंडा, टार्च बरामद हुए है। टीम को इस सफलता पर ईनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed