फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalindi Express collides with a bull, accident averted

Farrukhabad News: सांड़ से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, बचा हादसा

Sun, 12 Jan 2025 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kalindi Express collides with a bull, accident averted
 जिला जेल चौराहे पर ​कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न - फोटो : जिला जेल चौराहे पर ​कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
फर्रुखाबाद। प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस से जिला जेल चौराहे पर एक सांड टकरा गया। टक्कर लगते ही इंजन का पहिया काफी ऊंचा उठ गया। गनीमत रही कि हादसा होने से बच गया। ट्रेन करीब 50 मिनट बाद रवाना की गई। तीन अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे जिला जेल चौराहे से निकल रही थी कि अचानक सांड़ से टकरा गई। सांड काफी बड़ा होने से इंजन का पहिया काफी ऊंचा उठ गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना पर सिविल पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंची। काफी प्रयास के बाद सांड़ को रेल लाइन से हटाया जा सका। इस दौरान करीब 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

कामाख्या से उदयपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह आठ बजे कमालगंज स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसे करीब 55 मिनट बाद रवाना किया गया। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन सवा आठ बजे पहुंची। इसे 9:25 बजे रवाना किया जा सका। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह सुबह सात बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंच गई, ट्रेन को कानपुर की ओर से आ रही दोनों ट्रेनों को निकालने के बाद करीब दो घंटे बाद रवाना किया जा सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न

 जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्न- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed