फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kai loog giraftaar

नंदी सेना प्रमुख, दो भाई, पिता, मां, बहन समेत आठ नामजद

Sat, 03 Oct 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
kai loog giraftaar
फर्रुखाबाद। आईपीएल का सट्टा कराने के मामले में पुलिस ने नंदी सेना के प्रमुख, दो भाई, मां, पिता, बहन समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक भाई विकास अवस्थी को पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने के आरोप में जेल भेज दिया है। घर से 15.28 लाख रुपये, सट्टा पर्ची, मोबाइल, रुपये गिनने की मशीन आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रायदीपचंद निवासी नंदी सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी के भाई के यहां कोतवाली पुलिस और एसओजी ने गुरुवार को छापा मारकर 15 लाख 28 हजार 570 रुपये, एक मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां, 11 पैड, पेन, पटरी, रुपये गिनने वाली मशीन, टेप मशीन, तीन सिमकार्ड, एक बोतल में पेट्रोल बरामद किया था। छापे के दौरान पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने और घर का सामान फेंककर घर में आग लगाने का प्रयास करने के मामले में कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, भाई विकास अवस्थी व राहुल अवस्थी, पिता अजय कुमार, मां निर्मला, बहन नीतू अवस्थी और विकास राजपूत निवासी टाकीज के सामने मिठाई की दुकान और आकाश ठाकुर रस्तोगी मोहल्ला को भी नामजद किया है। कार्रवाई के दौरान कोतवाल समेत सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा था।
विज्ञापन

इनसेट
परिजनों को फरार दिखा रही पुलिस
छापे से लेकर बरामदगी तक नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी समेत मां, पिता, बहन सभी लोग घर पर ही मौजूद रहे। यही नहीं विक्रांत को पुलिस कई बार घर के अंदर ले गई और बाहर लाई। सभी परिजनों के सामने बरामदगी हुई थी। बावजूद इसके पुलिस परिवार के लोगों को भागा हुआ दिखा रही है। इससे साफ है कि पुलिस किसी गुप्त समझौते के तहत ही इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े सट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं
रायदीप चंद के एक सट्टेबाज को पुलिस ने पकड़ने में भले ही कामयाबी हासिल की हो, मगर मसेनी चौराहे, लिंजीगंज, ग्राटगंज, मन्नीगंज, पक्के पुल, भीकमपुरा, खटकपुरा के बड़े सट्टा कारोबारियों को पकड़ने में कोई रुचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed