फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jume devotees of devi jagran

देवी जागरण में झूमे भक्तजन

Wed, 21 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jume devotees of devi jagran
तपस्वी वाले बाग में हुए भव्य देवी जागरण में पूरी रात भक्त जमकर झूमे। इस दौरान मां काली के अखाड़े समेत प्रस्तुत की गईं झांकियों को सराहा गया। सुबह मातारानी की कथा के बाद आरती हुई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



सोमवार देर रात तपस्वी वाले बाग में देवी जागरण का आयोजन हुआ। कासगंज से आई देवी जागरण पार्टी के कलाकारों ने जैसे ही मंच पर आकर देवी गीतों को गाना शुरू किया तो भक्त झूम उठे।
विज्ञापन



कलाकार पूजा चौहान ने दुनिया वालों मुझे बता दो बेटी क्या संतान नहीं... गीत गाया तो लोग भावविभोर हो गए। करिश्मा तिवारी ने मैया का चोला है रंग लाल... और मनोज गुप्ता ने मैया कहां मिलेगी... गीत गाया तो भक्त जमकर नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इस दौरान गौरी-शंकर, कृष्ण-राधा और काली के अखाड़े की झांकी ने सबका मन मोह लिया। भोर मातारानी की कथा सुनाई गई। इसके बाद आरती हुई और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। देवी जागरण के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।



इस अवसर पर विश्वास चौरसिया, अमन चौरसिया, रामकुमार चौरसिया, रवि दुबे, प्रदीप विश्नोई, अमित दुबे, रामू चौरसिया, अमन, सोनम चौरसिया, सिमरन चौरसिया, तान्या चौरसिया, रिया, वरुण चौरसिया, सत्यम, दिव्या गुप्ता, नैनसी गुप्ता और अर्पित विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed