फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jnpdiy Sbjuniere select boxing team

जनपदीय सब जूनियर बाक्सिंग टीम का चयन

Mon, 09 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jnpdiy Sbjuniere select boxing team
जिला स्तरीय सब जूनियर बालकों की टीम के चयन की प्रक्रिया सोमवार को
विज्ञापन
ब्रह्मदत्त स्टेडियम में हुई। चयन के  लिए खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर मुक्के बरसाए। सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में हुए ट्रायल में मुक्केबाजों ने अव्वल दर्जे की मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग की बाक्सिंग टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों को चार ग्रुपों में बांटा गया था।

शाम को स्टेडियम में हुए ट्रायल में ग्रुप ए से आदेश, गौरव शर्मा, शौर्य, प्रसून मिश्रा, शैलेंद्र, दीपक, अथक पटेल, ग्रुप बी में अजय और यशलोक तथा ग्रुप डी में करन को जिला स्तरीय टीम के लिए चुना गया। जिला बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि जिला स्तरीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों का 10 मार्च को ग्रीन पार्क क्रीडा संकुल कानपुर में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल होगा। बताया कि मंडल स्तर की चुनी गई टीम 19 मार्च को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय

प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्टेडियम में हुए ट्रायल में रेफरी की भूमिका प्रिंस विशाल दीक्षित और सचिन सिंह ने निभाई। स्कोरिंग संजीव कटियार ने की। टीम के चयन के समय खो खो संघ के सचिव प्रबल पाठक, जिला बाक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच सर्वेंद्र यादव, अजय साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed