फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelry traders robbed of half a million

सराफा कारोबारी से टेंपो में ढाई लाख की लूट

Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Jewelry traders robbed of half a million

कंपिल। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में टेंपो में बदमाश ने असलहे के बल पर सराफा कारोबारी से सोना, चांदी और नगदी समेत मिलाकर ढाई लाख लूट ले गए। सराफा कारोबारी ने टेंपो चालक पर शक जताया है। पुलिस टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी सुरेशचंद्र वर्मा की सिवारा कसबे में श्रीनाथ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सुरेशचंद्र वर्मा रोजाना सिवारा से कंपिल और कंपिल से कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से घर जाते हैं। सुरेशचंद्र के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4.30 बजे वह दुकान बंद कर सिवारा से कंपिल जाने के लिए टेंपो पर सवार हुए। टेंपो पर सुरेशचंद्र अकेले बैठे थे। सिवारा चौकी के पास एक बदमाश ने हाथ देकर टेंपो रुकवाया और बैठ गया। गांव नगला भूड़ के पास बदमाश ने तमंचा सटाकर उनके हाथ से नगदी व सोने-चांदी भरा थैला और मोबाइल लूट कर टेपो रुकवाया और पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश के साथ भाग गया।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे एक बाइक चालक को सराफा व्यापारी ने रोककर आप बीती बताई। इसके बाद सुरेशचंद्र वर्मा ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चला। सुरेशचंद्र वर्मा लौटे तो मौके से टेंपो चालक भी लापता था। उन्होंने घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को दी। व्यापारियों ने टेंपो चालक को तलाश कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो चालक ने अपना नाम प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला मांझगांव बताया।

सुरेशचंद्र वर्मा ने टेंपो चालक पर लूटपाट कराने का शक जताते हुए तहरीर दी है। एसओ नरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि टेंपो चालक से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित सुरेशचंद्र वर्मा ने बताया कि बैग में 50 ग्राम सोना, 764 ग्राम चांदी और 87 हजार की नगदी रखी थी। सराफा व्यवसायी कैलाश वर्मा, सतीश वर्मा, राजेश वर्मा और हिमांशु वर्मा आदि में लूट से आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed