{"_id":"5862abbb4f1c1b8840eecc65","slug":"jewelry-stores-in-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकानों में हुई चोरी में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकानों में हुई चोरी में एक गिरफ्तार
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
, प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराफा दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं में एक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी चकमा देकर भाग गए। इसका खुलासा मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी अशोक कुमार ने किया। उन्होंने टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम भी दिया है।
नवाबगंज के गांव दुनाया निवासी अजीत यादव और सुखवीर सिंह उर्फ रामू की कसबा चौराहा पर सराफा की दुकानें हैं। 10 नवंबर की रात चोरों ने इनकी दुकानोें के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सराफा दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने आक्रोश जाहिर कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
इसी को लेकर पुलिस इसका खुलासा करने में जुट गई। इस दौरान स्वाट प्रभारी मनीष यादव को सूचना मिली कि नवाबगंज में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे घुमईया रसूलपुर से कुद्दीपुर को जाने वाले बाग में मौजूद है। इस सूचना पर स्वाट प्रभारी ने अपनी टीम के साथ नवाबगंज पुलिस को साथ लेकर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर चोरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम को चकमा देकर तीन आरोपी भाग गए जबकि एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नदीम पुत्र बाबू खां निवासी बड्डू नगर जिला कासगंज बताया। मंगलवार को एएसपी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन की सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि नवाबगंज में हुई सराफा दुकानों में चोरी पकड़े गए बदमाश ने साथियों के साथ की थी।
उन्होंने बताया कि सुखवीर की दुकान से हुई चोरी में से तीन किलो चांदी के जेवर और अजीत यादव की दुकान से हुई चोरी में 200 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। इसके साथ ही कसबा में स्थित अंडे की दुकान से चोरी में एक हजार रुपये बरामद हुए है। नदीम के पास सेे तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।