{"_id":"637fb4d8bce5162bf448db20","slug":"je-will-be-charged-for-giving-connection-without-electrification-farrukhabad-news-knp730066539","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना विद्युतीकरण कनेक्शन देने में जेई से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना विद्युतीकरण कनेक्शन देने में जेई से होगी वसूली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नई कालोनी में बिना विद्युुतीकरण कनेक्शन देने के मामले में जेई से वसूली की जाएगी। इसके लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है।
शहर से सटे गांव अमेठी जदीद में पेट्रोल पंप के पास प्लाटिंग चल रही है। इस भूखंड के विद्युतीकण के लिए करीब 32 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाया गया है।
बड़ी धनराशि होने से विद्युतीकरण नहीं कराया गया। इस पर भवन निर्माण के दौरान तीन लोगों ने विद्युतीकरण के लिए संपर्क किया तो तत्कालीन जेई ने ढाई-ढाई लाख रुपये इस्टीमेट बनाए।
जेई का स्थानांतरण होने के बाद सेटिंग के चलते बिना विद्युतीकरण तीनों कनेक्शन जारी कर दिए गए। इसकी जानकारी पर एसडीओ रवि पांडेय ने जांच की और जेई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
इस मामले में अमर उजाला ने तीन नवंबर के अंक में ‘बिना विद्युतीकरण कनेक्शन दिए जाने की जांच शुरू’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।
इसे प्रबंध निदेेशक ने संज्ञान लिया और अधीक्षण अभियंता को जांच कराकर की गई कार्रवाई से आठ नवंबर तक जवाब मांगा था।
हालांकि 15 दिन बीत जाने के बावजूद जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही प्रबंध निदेशक को जवाब भेजा गया।
अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि अवर अभियंता ने दिए स्पष्टीकरण में कनेक्शन देने की बात स्वीकार की है।
अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंता से वसूली के आदेश दिए हैं। इसके लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है। इस्टीमेट पर आने वाला खर्च अवर अभियंता के वेतन से जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
फर्रुखाबद। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने शहर में सभी कालोनियों में विद्युतीकरण की जांच कराने के निर्देश हैं।
उन्होंने अधिशासी अभियंता से कहा कि जिस कालोनी में बिना विद्युतीकरण के मानक से अधिक दूरी पर कनेक्शन दिए गए हैं, उन्हें चिह्नित कराएं।
कनेक्शन देने वाले अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।