{"_id":"8f8181c0a7a595d59e254417d9a34099","slug":"je-and-told-villagers-to-meet-the-perfect-mate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और मेट को ग्रामीणों ने सुनाईं खरी खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और मेट को ग्रामीणों ने सुनाईं खरी खरी
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली अताईपुर रोड पर मानक के विपरीत काम होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर काम बंद कराया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर बिना खुदाई किए डामर मिली गिट्टी बिछाने का आरोप लगाया। मौके पर आए पीडब्लूडी के जेई को भी ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती से अताईपुर तक ढाई करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार के डामर मिली गिट्टी डालने से आक्रोशित अताईपुर के ग्रामीणों ने जाम लगाकर काम ठप करा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि ठेकेदार मनमाने तरीके से मानक को ताक पर रखकर काम करा रहे हैं। बताया कि ठेेकेदार न तो पुरानी सड़क के गडढों को भर रहे और न ही गिट्टी डालकर उसे ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को श्रमिक अताईपुर गांव के पास निर्माण करा रहे थे । ग्रामीणों ने रोलर के आगे ट्रैक्टर लगाकर जाम लगाकर विरोध किया। विरोध के बीच पहुंचे पीडब्लूडी के जेई रहमानी को ग्रामीणों ने खरीखोटी सुनाईं।
ग्रामीणों का विरोध देखकर निर्माण करा रहा मेट राजपाल और श्रमिक काम बंद कर खिसक लिए। कहा कि जब तक मानक के अनुरूप काम नहीं कराया जाएगा। वह काम नहीं करने देंगे।