फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaykare in urn yatra

कलश यात्रा निकाल लगाए जयकारे

Sun, 08 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jaykare in urn yatra
शहर के मोहल्ला पजाबा से रविवार को 551 कलशों की यात्रा धूमधाम से निकली।
विज्ञापन
रथ पर सवार राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मन मोह लिया। इस दौरान भक्ति गीतों पर महिलाएं और पुरुष जमकर थिरके। श्री संकर्षण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शांतिनगर पजाबा से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं व पुरुष सिर पर कलश रख भगवान कृष्ण के जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा के पीछे रथ पर सवार राधा-कृष्ण का स्वरूप देखते ही बन रहा था।

राधा के स्वरूप में दिव्या और कृष्ण के स्वरूप में चांदनी सवार थीं। कलश यात्रा कादरीगेट, लालदरवाजा से होते हुई क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर पहुंची।  कार्यक्रम आयोजक हर्षित अवस्थी ने बताया कि 9 से 16 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक क्रिश्चियन कालेज मैदान पर श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ होगा।

उन्होंने बताया कि वृंदावन से आए रेवतीरमण महाराज कथा कहेंगे। इस दौरान यज्ञ का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर संदीप अवस्थी, बग्गड़ मिश्रा, याज्ञवेंद्र पांडेय, जवाहर अवस्थी, निहारिका अवस्थी, ज्योत्सना अवस्थी और अंकिता अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed