फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   janhit me kiya rakydaan

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में ... महादानियों ने किया रक्तदान

Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
janhit me kiya rakydaan
रक्तदान करने वाले को प्रमाण पत्र देते डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया व मौजूद अन् - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में कर्तव्य एक सामाजिक संस्था के सहयोग से गांधी जयंती पर शुक्रवार को स्वराज कुटीर में रक्तदान हुआ। इसमें 59 महादानियों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान से एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इससे उस परिवार को खुशी मिल सकती है।
विज्ञापन

शहर के लालगेट स्थित स्वराज कुटीर में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया व सीएमएस डा. एसपी के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। पहले रक्तदान करने पर कमल कसेरे व केके रस्तोगी को प्रमाणपत्र दिया। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम सराहना की। कहाकि अमर उजाला समाज को समाचार ही नहीं देता, बल्कि सामाजिक की जिम्मेदारी भी निभाता है। अमर उजाला के कार्यक्रमों से समाज को प्रेरणा मिलती है। रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसके बाद डीएम ने स्वराज कुटीर में स्थापित पुस्तकालय भी देखा। लोहिया अस्पताल के डा. ऋषिकांत वर्मा, स्वास्थ्य कर्मी गिरीश कुमार, अमित मिश्रा, सोहित कटियार, शिवा चौहान, कृष्णकांत, गौरव, शबनम व अनुज ने रक्तदाताओं का पंजीकरण कर उनका थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर से चेकअप के बाद रक्तदान कराया।
विज्ञापन

सर्वोदय नेता ने परिवार सहित किया रक्तदान
शहर के राजकीय इंटर कालेज के निकट निवासी सर्वोदय नेता लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कोरोना महामारी के बीच परिवार के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया। उन्होंने अपनी पत्नी रेनू सिंह, पुत्र अविरल प्रताप सिंह, भतीजे उपेंद्र प्रताप सिंह व मित्र के बेटे हर्ष देव के साथ रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सहयोग किया
कर्तव्य एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, सुरजीत गुप्ता, मनोज बाजपेई, प्रिंस शुक्ला, अमित गुप्ता, सचिन शुक्ला, धीरेंद्र सारस्वत, आशू अग्निहोत्री, अर्जुन अग्रवाल, कृष्णकुमार रस्तोगी, प्रवीन गुप्ता, पतंजलि योग समिति के राकेश द्विवेदी एडवोकेट, कार्तिक चंद्र मिश्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, जयपाल सिंह, संजीव तिवारी ने रक्तदान करने के साथ शिविर में सहयोग किया।

इनसेट
इन दानियों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में अमित कुमार कुशवाहा, अक्षरा गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, राहुल जैन, अवनीश राठौर, संजय पाल, संजीव कनौजिया, मुकेश कुमार, विष्णु दयाल, विशाल, उपेंद्र प्रताप सिंह, संजय गौतम, अवनीश वर्मा, रामसेवक गुप्ता, आकाश गुप्ता, नीरज कुमार वर्मा, कुशाग्र रस्तोगी, सरताज खान, सचिन कश्यप, मदन मोहन गुप्ता, रामरतन, हरिओम मिश्रा, हिमांशु चौहान, विक्रम कश्यप, विशाल वर्मा, अखिलेश शुक्ला, आयुष रस्तोगी, मो. शाहरुख, सजल सारस्वत आदि ने रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में मौजूद डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया व अ

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में मौजूद डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया व अ- फोटो : FARRUKHABAD

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में रक्तदान करने आए लक्षमण सिंह, पत्नी रेनू सिंह व पुत्र अवि?

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में रक्तदान करने आए लक्षमण सिंह, पत्नी रेनू सिंह व पुत्र अवि?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed