फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jan Dhan accounts will be frozen more than 45 thousand BPL canceled

जनधन खातों में 45 हजार से ज्यादा जमा हुआ तो होगा बीपीएल निरस्त

Sun, 20 Nov 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jan Dhan accounts will be frozen more than 45 thousand BPL canceled
जिसको चोट लगती है वही चिल्लाता है, कालाधन वालों की उड़ गई है नींद - फोटो : amarujala
जनधन खातों में 45 हजार से ज्यादा रुपये जमा होने पर बीपीएल कार्ड निरस्त होगा। नोट बंदी से देश की जनता बहुत खुश है। कालाधन जमा करने वालों को ही नोटबंदी अखर रही है।  यह बात भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मिश्रिख की सांसद अंजू बाला ने कही।
विज्ञापन



रविवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम पर भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मिश्रिख की सांसद अंजू बाला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही भ्रूण हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाऐंगे।
विज्ञापन


इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से काला धन रखने वालों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो दलित की नहीं दौलत की बेटी हैं। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी मीडिया में छपने के लिए चार लाख खर्च करके लाइन में लगकर चार हजार रुपये बदलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या राहुल गांधी का खर्चा सिर्फ चार हजार रुपये से ही चल रहा है। सम्मेलन में आई महिलाओं से सांसद ने कहा कि आपके खाते का कोई दूसरा प्रयोग न करे इसका ध्यान रखना होगा। जनधन खातों में 45 हजार से ज्यादा रुपये जमा करने वालों के बीपीएल कार्ड निरस्त किए जाऐंगे।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. कंचन जायसवाल, रीता शास्त्री, मिथलेश अग्रवाल, डा. रजनी सरीन, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शैलेंद्र राठौर, शिवांग रस्तोगी, डा. भूदेव राजपूत, डा. मुकेश राठौर, जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, सुमन राठौर, मीरा सिंह, मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन चित्रा अगिभनहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed