{"_id":"638a49d5e104923cba129229","slug":"jammed-by-school-and-garbage-vehicles-farrukhabad-news-knp731443597","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूल व कूड़ा वाहनों से शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूल व कूड़ा वाहनों से शहर में लगा जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में बे-रोकटोक घुसने वाले कूड़ा वाहन व स्कूली वाहनों से शुक्रवार को घंटों जाम लगा रहा। लाल सराय से तिकोना तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
छात्रों से भरी बसें, टेंपो, मैजिक व ई-रिक्शा रेंगते रहे। इससे लोग लेटलतीफ घरों तक पहुंचे।
दोपहर दो से ढाई बजे के बीच स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर के सभी मार्गों पर बसों, मैजिक, टैंपो, ई-रिक्शा की भरमार हो जाती है।
शुक्रवार को जब छुट्टी हुई, उसी वक्त नगर पालिका के कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रालियां, डीसीएम, हूपर आदि शहर के लालगेट से पालिका की ओर निकले।
स्कूल और कूड़ा वाहनों के एक साथ शहर में आने से लोहाई रोड, रेलवे रोड, नेहरू रोड, किराना बाजार, चौक बाजार, तिकोना आदि स्थानों पर जाम लग गया।
नुनहाई मोहल्ले से लाल सराय पानी की टंकी तक वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे लोगों ने डेढ़ घंटे में यात्रा पूरी की। साइकिल सवार छात्र-छात्राएं जाम की वजह से पैदल चलती दिखीं।
जाम में फंसने से छात्र भी घरों तक काफी देरी से पहुंचे। राहगीर भी खासे परेशान रहे।