फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jameen par kabja

ठाकुर द्वारा मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में आए लोग

Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
jameen par kabja
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नुनहाई कटरा में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए मोहल्ले वालों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक संपत्ति पर कब्जा नहीं होने देंगे। कुछ लोग सत्तापक्ष की आड़ में संपत्ति को हड़पना चाह रहे हैं। एक अधिकारी पर पूरे मामले में बड़ा खेल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मंदिर के पुस्तकालय हाल में श्रीनारायण बाजपेई, शिवओम, सूरज भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश, भइयन मिश्रा, संजीव अवस्थी, श्रवण कुमार आदि ने पत्रकारों से बातचीत की। कुछ तहसील के साक्ष्य सौंपते हुए बताया कि मंदिर की कुछ खाली जमीन पड़ी है। उसमें जरूरतमंदों के धार्मिक आयोजन हो जाते हैं। सत्तापक्ष से जुड़े कुछ लोगों की उस पर बुरी नजर है। गुपचुप तरीके से फर्जीवाड़ा करके संस्कृत पाठशाला के नाम पर एक अधिकारी से मिलीभगत करके निरीक्षण की रिपोर्ट लगवा ली। जबकि मोहल्ले की सभी गलियों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख ली। किसी में भी कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं आया। यह सत्तापक्ष के दबाव में किया जा रहा है।
विज्ञापन

भइयन मिश्रा ने बताया कि मोहल्ले के तमाम लोगों ने जिलाधिकारी से भेंट की। उन्हें सभी तथ्य सौंप दिए। पता चला कि एक भाजपा नेता ने मोहल्ले के 80 साल के बुजुर्गों को भी अराजकतत्व दिखाया है। जबकि सच यह है कि दबंगई के बल पर कुछ भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं। यह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। चाहे कितनी भी कुुर्बानी देनी पड़े। इसके बाद लोगों ने भूमि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed