{"_id":"5c55d489bdec2273ab606bf6","slug":"jam-imposed-on-kerosene-is-not-delivery-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"केेरोसिन वितरण न होने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केेरोसिन वितरण न होने पर लगाया जाम
Sat, 02 Feb 2019 11:04 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार मे गन्ने से भरी खराब ट्रॉली, तथा लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला रामनगरिया में कई बार आश्वासन के बावजूद अब तक केरोसिन का वितरण नहीं किया गया। इससे शनिवार को कल्पवासी और संतों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुल पर धरने पर बैठ गए। इससे इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। मेला थाना प्रभारी ने किसी तरह समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
21 जनवरी को मेले का उद्घाटन होने के बाद पहले सप्ताह में केरोसिन वितरण होना था। लचर व्यवस्था के चलते 12 दिन बाद भी किसी कल्पवासी व संत को केरोसिन नहीं दिया गया। शुक्रवार को भी लोग इंतजार में बैठे रहे। देर शाम आश्वासन दिया गया कि अब शनिवार को केरोसिन का वितरण किया जाएगा। इससे सुबह ही लोग राशन कार्ड लेकर दुकानों पर पहुंच गए। कुछ देर माइक से एनाउंस किया गया कि केेरोसिन वितरण नहीं किया जाएगा। इतना सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और कल्पवासी व संतों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हाथों में पिपिया उठाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ पुल पर जाकर धरना देकर बैठ गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहन फंसने से कतारें लग गईं।
मेला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने केरोसिन वितरण का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए। करीब आधा घंटे बाद धरना हो सका। इसके बाद केरोसिन वितरण कराया गया।