{"_id":"6224f0dbec970229f61360a7","slug":"jail-farrukhabad-news-knp684217739","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को गोली मारकर फंसाने की साजिश में युवक गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को गोली मारकर फंसाने की साजिश में युवक गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। क्षेत्र के कुतलूपुर गांव में खुद को गोली मारकर भाई व भतीजों को फंसाने की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है।
कुतलूपुर गांव निवासी मुकद्दम 15 जुलाई 2021 की रात घर के बाहर लेटा हुआ था। उसी दौरान संदिग्ध हालात में उसे गोली लग गई थी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई रेफर कर दिया गया था। ठीक होने के बाद मुकद्दम ने 25 अक्तूबर को भाई राय सिंह, भतीजे राज, शेर सिंह, दीपक के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना के दौरान दरोगा रक्षा सिंह तो पता चला कि मुकद्दम ने खुद को गोली मारकर भाई व भतीजों को फंसाने की साजिश रची थी। दरोगा ने मुकद्दम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस (खोखा) बरामद कर लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।