{"_id":"9d39686c39955ed0654007123dc30d5e","slug":"jagran-devotee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में जमकर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण में जमकर झूमे भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देवी जागरण में शुक्रवार की रात बही भक्तिरस धारा में श्रोताओं ने जमकर गोते लगाए। कोई भगवान राम बन जाए, कोई पाषाण फिर से तर जाए, मैं भी लंका को पूरी जला दूंगा, चीर कर दिल तुम्हें दिखा दूंगा, गीतों का ऐसा समा बंधा कि भोर तक श्रोता डटे रहे। सुबह कन्या भोज और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात मोहल्ला खतराना परशुराम नगर में दिल्ली से आए रविओम त्रिशूली एंड ग्रुप के कलाकारों ने देवी जागरण में मां भगवती के गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कई झांकियां भी दर्शायी गईं। पंडाल में मां भगवती का नैनाभिराम दरबार सजाया गया। सुबह चार बजे तारा रानी की कथा के बाद 108 दीपों से मां भगवती की आरती उतारी गई व छप्पन भोग लगाया गया। शनिवार सुबह कन्या भोज व भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजक अरविंद भारद्वाज, रश्मिलता भारद्वाज, हिमांशु, नितिन, सौरभ, शिवम, दीपक सक्सेना, पूर्ण प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन