{"_id":"60fd82d08ebc3e58183f8b87","slug":"jaam-farrukhabad-news-knp642318789","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, 16 घंटे बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, 16 घंटे बंद रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। ट्रेन गुजरने के लिए बंद की गई रेलवे क्रासिंग के फाटक में शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। रात भर क्रासिंग बंद रहने से आवागमन भी बाधित रहा। रविवार सुबह कर्मचारियों ने पहुंचकर मरम्मत की तो 16 घंटे बाद क्रासिंग खोली जा सकी।
कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुजरने के दौरान रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गौसपुर गुमटी संख्या 134-सी की क्रासिंग को बंद किया गया था। इसी समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से फाटक क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद जब गेटमैन से क्रासिंग चाही तो फाटक टूटने की जानकारी हुई। रात भर फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को रेलवे स्टेशन क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ा। सुबह कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की। करीब 11 बजे क्रासिंग सही हो सकी। गेटमैन ने घटना के संबंध में बताने से इंकार किया।