फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Irrigation laborer beaten and shot

सिंचाई कर रहे मजदूर को पीटा और गोली मारी

Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Irrigation laborer beaten and shot
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नगला पूठा गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई कर रहे दो मजदूरों को कुछ लोगों ने पीट दिया। फायरिंग में एक मजदूर के हाथ में गोली लग गई। मारपीट में एक मजदूर घायल हुआ है। मजदूर ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के विजय सिंह के खेत में मंगलवार शाम गांव नगला मनी निवासी मजदूर सुभाष बाथम, दिनेश कुमार पानी लगा रहे थे। आरोप है कि गांव नगला पूठा के चार लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और सिंचाई करने का विरोध कर सुभाष से गाली गलौज किया। मजदूरों को भगाने के लिए लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग भी की। गोली सुभाष के हाथ में गोली लग गई। मारपीट में दिनेश भी घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

खेत मालिक विजय सिंह मजदूरों को थाने लेकर पहुंचे। मजदूर ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और गोली मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भेजा। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने बताया कि सिंचाई करने के विवाद में मारपीट व फायरिंग की तहरीर मिली है। हाथ मेें गोली लगने की बात कही जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से बिजली की लाइन निकालने पर चले लाठी-डंडे
बलीपुर निवासी सुधीर कुमार यादव सोमवार शाम खेत में काम करवा रहे थे। गांव के राजपाल सिंह खेत के ऊपर से बिजली की लाइन निकालने लगे। सुधीर ने इसका विरोध किया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से सुधीर कुुमार यादव, भाई कुंवर पाल सिंह, दूसरे पक्ष से राजपाल सिंह, भाई रामनिवास, भतीजी गोमती घायल हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed