फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Irresponsible contractors instructed to blacklist

लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

Mon, 06 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Irresponsible contractors instructed to blacklist
सीडीओ एसएन शुक्ल ने सोमवार को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) कार्यालय
विज्ञापन
में छापा मारा। यहां तीन लिपिक गैरहाजिर मिले। लोहिया गांवों में सड़क निर्माण अधूरा होने पर उनके तेवर चढ़ गए। उन्होंने एक्सईएन को लापरवाही बरतने वाले ठेकेेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी जांची।
सीडीओ के छापे से आरईएस कार्यालय में हड़कंप मच गया। यहां लिपिक माया कनौजिया, मकसूद हुसैन व सुबोध कुलदीप

तिवारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने अभिलेख भी देखे। 2014-15 के लिए चयनित लोहिया गांव ज्योनी में 100 मीटर, कटरी रूपमंगलीपुर में 30 मीटर और सिलार चौरा में अभी तक 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण अधूरा है। सीडीओ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ठेकेेदारों को नोटिस देकर उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए।

सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी कार्यालय में भी छापा मारा। यहां हाजिरी चेक की गई। इसके बाद वह साक्षर भारत मिशन के कार्यालय पहुंचे। यहां कमरा टपक रहा था। पत्रावलियां कबाड़ की तरह रखी मिलीं। इस पर भी वह नाराज हुए। कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

इसके अलावा उन्होंने आलू विकास अधिकारी कार्यालय में भी छापा मारा। यहां आलू विकास अधिकारी नेपाल राम, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रामनाथ राजपूत, लिपिक ऊषारानी, नन्हें लाल व जीप चालक सूरज गंगवार मौजूद नहीं मिले। इनका एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed