{"_id":"5762ec8d4f1c1bb26511de71","slug":"investigation-found-no-involvement-of-jail-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नहीं पाई गई जेल प्रशासन की संलिप्तता-डीआईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नहीं पाई गई जेल प्रशासन की संलिप्तता-डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एटा थाना जैथरा के गांव बसोलिया निवासी ओगेंद्र सिंह हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन सजा काट रहा था। बुधवार की सुबह ओगेंद्र सिंह ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया था।
पिता रामविलास ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही जेल प्रशासन की ओर से कोई सूचना न दिए जाने की भी बात कही गई थी। जेल में कैदी की मौत की जानकारी पर बुधवार की शाम डीआईजी जेल आरपी सिंह जा पहुंचे।
गुरुवार को डीआईजी ने जेल की बैरक नंबर 2 में बंद अन्य कैदियों से पूछताछ की। डीआईजी ने जेल के कर्मचारियों के साथ ही अधीक्षक और जेलर से भी पूछताछ की। डीआईजी ने बताया कि मृतक के परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में जेल प्रशासन की कहीं पर उसकी आत्महत्या में संलिप्तता नहीं पाई गई है। जांच की जा रही है।