{"_id":"1900419fb6f5f5ca56b556a82094c65c","slug":"international-dance-competition-show-in-the-district-of-young-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल डांस स्पर्धा में जिले युवा दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल डांस स्पर्धा में जिले युवा दिखाएंगे हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बरेली में होने वाली द इंटरनेशनल थिएटर एंड डांस प्रतियोगिता में यूपी से फर्रुखाबाद की द ड्रीम अचीवर्स डांस ग्रुप का चयन किया गया है। यह टीम 26 से 31 जनवरी तक बरेली के संजय गांधी कमेटी हाल में होने वाली प्रतियोगिता में हुनर दिखाने के लिए ग्लैक्सी हाल भोलेपुर में सुबह-शाम रिहर्सल कर रही है।
प्रतियोगिता में भारत के अलावा अमेरिका, इराक, बांग्लादेश, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया समेत 12 देशों की डांस टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए यूपी से फर्रुखाबाद और बरेली की टीम का चयन किया गया है। द ड्रीम अचीवर्स के संचालक पंकज एस लाल और ध्रुव गौतम ने बताया कि उनकी 35 सदस्यीय टीम में 12 लड़कियां और 23 लड़के हैं। टीम के कलाकार सुबह और शाम चार-चार घंटे रिहर्सल कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भरतनाट्यम, कत्थक, हिपहाप, क्रंपिंग, थ्री स्टाइल और वेस्टन आदि डांस शामिल रहेंगे।
ये कलाकार डांस प्रतियोगिता में लेंगे भाग।
पंकज एसलाल, ध्रुव गौतम, नवनीत वर्मा, अमित माथुर, नुरूल, पुष्पा कुमारी, विशाल शर्मा, आशू शर्मा, राहुल कुमार, मयंक कुमार, सोनू राठौर, अंकित सिंह, हिमांशु कुमार, सृष्टि गुप्ता, कोमल, तृप्ति, खुशबू, पूनम कुमारी, दीपांजली, ज्योति, गायत्री, अभय, पवन, अंशुमन, दीपक सिंह, हर्षित, सचिन मिश्र, अंशू, ऋतिका, गौरव चौहान, ऐश्वर्या, सीमा, शबनम, रोहित और संजीव बाथम।