फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   intermitent rain flooded city

मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में घुसा पानी

Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
intermitent rain flooded city
शहर के मोहल्ला बागकूंचा में गली में भरे बारिश के पानी से गुजरता छात्र। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरुवार सुबह छह बजे से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश देर रात तक नहीं रुकी। रुक-रुककर बरसे मूसलाधार बारिश से शहर के निचली गलियां, मोहल्लों में जलभराव हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तमाम दुकानें भी नहीं खुलीं। ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। दिहाड़ी मजदूरों को काम न मिलने से दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

बारिश से भीकमपुरा, बीबीगंज, बजरिया निहालचंद, सखावत खां, कटरा बख्शी, हाता मझले खां, गुदड़ी, छावनी, खटकपुरा इज्जत खां, तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी, राजीवगांधीनगर, घेरशामू खां, स्टेटबैंक गली, पलरिया, भाऊटोला आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। तलैया फजल इमाम में कई घरों में पानी घुस गया। यहां खटकपुरा सिद्दीकी, लाल सराय क्षेत्र का पानी भी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों ने बारिश की वजह से दुकानें नहीं खोलीं। लोग घरों में ही कैद रहे। दिहाड़ी मजदूरों को काम न मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से शेखपुर और खुदागंज के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन को 1 घंटे खुदागंज काली नदी पुल पर खड़ा किया गया। फतेहगढ़ से निकलते ही एक मालगाड़ी भी रास्ते में खड़ी रही। पेड़ हटने के बाद गाड़ियां रवाना की गईं। छपरा एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर दोपहर साढ़े 12 बजे आने का समय है। मगर 10 घंटे लेट बताई जा रही है। (संवाद)

शहर के मोहल्ला रस्तोगी में भरे बारिश के पानी से गुजरता युवक। संवाद

शहर के मोहल्ला रस्तोगी में भरे बारिश के पानी से गुजरता युवक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर के लाल सराय में मुख्य मार्ग पर भरा पानी। संवाद

शहर के लाल सराय में मुख्य मार्ग पर भरा पानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

बिजली न आने से बंद पड़ी आइक्रीम फैक्टरी। संवाद

बिजली न आने से बंद पड़ी आइक्रीम फैक्टरी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed