फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Insurance in 7991 , claims to farmers in 1652

बीमा 7991 का, क्लेम 1652 किसानों को

Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Insurance in 7991 , claims to farmers in 1652
फसल बीमा कं पनी ने खरीफ में सूखा नुकसानी के तहत 1652 किसानों के लिए ही
विज्ञापन
क्लेम का पैसा भेजा है। कंपनी ने 49 लाख 9006 रुपया रिलीज किया है। बाकी किसानों के लिए पैसा भेजा जा रहा या नहीं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उधर 50 फीसदी से कम नुकसान वाले किसानों का मुआवजा पेंडिंग है।

खरीफ की फसल के लिए 7991 किसानों की फसल बीमा से आच्छादित थी। जिले में फसल बीमा की जिम्मेदारी एचडीएफसी एरगो के पास है। खरीफ की फसल में 7991 किसान फसल बीमा से आच्छादित थे। बीमा कंपनी इनके क्लेम का पैसा 6 माह से अटकाए थी। अमर उजाला के मुद्दा बनाने के बाद अधिकारी संजीदा हुए। कंपनी ने क्लेम का भुगतान कर दिया। बीमा से आच्छादित सभी किसानों के क्लेम का पैसा नहीं भेजा गया है। कंपनी ने बैंक शाखाओं को 49 लाख

9006 रुपया भेजा है। यह क्लेम 1652 किसानों का है। एलडीएम रवींद्र सिंह ने बताया कि बीमा कंपनी ने 1652 किसानाें का खरीफ की फसल का क्लेम 4909006 रुपया भेजा है।
रबी की फसल में 50 फीसदी से कम नुकसानी वाले किसानों का मुआवजा पेंडिंग है। शासन ने इनके लिए बजट जारी नहीं

किया है। बेमौसम बरसात में हुई नुकसानी के सर्वे के बाद मुआवजा के लिए किसानों की सूची तैयार हुई थी। इसमें 539 किसानों के खेतों में 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान मिला था। इन्हें 17 लाख 90 हजार 120 रुपया मुआवजा का दे दिया गया। सर्वे में 25 से 49 फीसदी नुकसानी वाले किसानों का भी सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में 378 गांवों में 7692

किसानों की सूची बनी है। इनका 2012 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ है।  इनके लिए शासन से मुआवजा की रकम अभी तक नहीं मिली है। एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि डिमांड भेजी गई है।

बोया गया क्षेत्रफल :142094 हेक्टेयर
प्रभावित क्षेत्रफल:20430 हेक्टेयर
50 फीसदी से अधिक नुकसानी वाले किसान: 539

25 से 49 फीसदी नुकसानी के दायरे में गांव: 378
25 से 49 फीसदी नुकसानी के दायरे में आने किसान: 7692
50 फीसदी से ऊपर की नुकसानी वालाें को मुआवजा: 17 लाख 90 हजार 120 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed