फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Installed a hundred new hand pumps, 270 waiting for rebar

सौ नए हैंडपंप लगवाए, 270 को रीबोर का इंतजार

Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Installed a hundred new hand pumps, 270 waiting for rebar
बजरिया शेख इनायत अली में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद हर साल नए हैंडपंप तो लगवा रही है, लेकिन रीबोर की लाइन में लगे 270 हैंडपंपों को भूल गई है। आलम यह है कि इन हैंडपंपों की फाइल तक नहीं बनाई गई। बताया जाता है कि इनमें अधिकांश हैंडपंप पूर्व पालिकाध्यक्ष के समय में लगाए गए थे।
विज्ञापन

तमाम हैंडपंप ऐसे हैं जो पानी देना बंद कर दिए तो पालिका के कर्मचारियों और सभासदों ने उनके हत्थे, पाइप और सरिया निकालकर रख लीं। ऐसे में पेयजल आपूर्ति के लिए मोहल्लों में पड़ी पाइप लाइन खराब होने पर लोगों को हैंडपंप का भी सहारा नहीं मिल पाता। पानी के अभाव में शहर की जनता परेशान होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन पड़ी है, लेकिन अभी भी तमाम ऐसे स्थान हैं, जहां पाइप लाइन नहीं है। लिहाजा वहां के बाशिंदे हैंडपंप पर ही आश्रित हैं। पालिका के रिकार्ड में शहर में करीब 4000 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 270 हैंडपंप कई साल से रीबोर की सूची में शामिल हैं। बावजूद इसके दूसरे हैंडपंप लगवाने के लिए अभी तक विभागीय फाइल तक तैयार नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इनमें अधिकांश हैंडपंप पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में लगवाए गए थे। लिहाजा उन हैंडपंपों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इतना ही नहीं अपनोें को खुश करने के लिए पालिका ने वर्ष 2020 में 100 नए हैंडपंप लगवाए थे। 2021 में भी 100 हैंडपंप खरीदे गए, इनमें से 90 से अधिक लगा भी दिए गए। अब चुनाव की अधिसूचना के बाद काम रोक दिया गया है।
जिन मोहल्लों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति हो रही है। वहां हैंडपंप खराब पड़े है। पालिका इनके रीबोर पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पाइप लाइन खराब होने पर मोहल्ले के लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का भी सहारा नहीं मिल पाता है। इस कारण जनता के सामने पानी का संकट पैदा हो जाता है।
नखास चटाई वाली गली स्थित शिव मंदिर के सामने लगा हैंडपंप करीब पांच साल से खराब है। पास रहने वाली सुदामा ने बताया कि इसका सामान भी निकाल लिया गया। पांच माह पहले यहां आईं पालिकाध्यक्ष को दिखाया गया। उन्होंने रीबोर का भरोसा दिया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
बजरिया शेख इनायत अली में लगे हैंडपंप ने छह माह पहले पानी देना बंद कर दिया था। पड़ोस के ही सदीम खां ने बताया कि तीन माह पहले हैंडपंप के पाइप समेत पूरा सामान पालिका के कर्मचारी निकाल ले गए। मगर इसे सही कराने की जरूरत नहीं समझी। मोहल्ले के लोग परेशान हैं।

वर्जन...
रीबोर के लिए जल निगम को पत्र लिखा था। मगर उन्होंने बजट न होने की बात कह दी। अब सौ हैंडपंप पंद्रहवें वित्त आयोग से फिर लगवाने का प्रस्ताव बना लिया गया है। नए हैंडपंप से पेयजल समस्या खत्म करेंगे। -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका।

नखास स्थित चटाई वाली गली में पांच साल से खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद

नखास स्थित चटाई वाली गली में पांच साल से खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सदीम अली। संवाद

सदीम अली। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सुदामा। संवाद

सुदामा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed