फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Insomnia found in AD Basic in farrukhabad

एडी बेसिक को निरीक्षण में मिलीं खामियां

Wed, 29 Aug 2018 11:41 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Insomnia found in AD Basic in farrukhabad
कस्तूरबा विद्यालय के गेट पर प्रभारी वार्डन को परिचय पत्र दिखाते एडी बेसिक फतेहबहादुर सिंह। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
एडी बेसिक फतेहबहादुर सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत दस स्कूलों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर स्कूलों में गंदगी का अंबार, शैक्षिक स्तर खराब और  एमडीएम गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला। पचास फीसदी यूनिफार्म का पैसा मांगने पर प्रधानाध्यापक की फटकार लगाई। कस्तूरबा विद्यालय में प्रवेश करने से रोकने पर उन्होंने आईकार्ड दिखा प्रवेश किया।
विज्ञापन


कमिश्नर के आदेश पर एडी बेसिक ने कमालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खुदागंज, कतरौली पट्टी, रजीपुर, कमालगंज, कन्या प्राथमिक विद्यालय खुदागंज, कमालगंज, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खुदागंज, कतरौली पट्टी, कमालगंज के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में मानक के अनुसार बच्चों को एमडीएम बंटता नहीं मिला। स्कूल परिसरों में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे मिले। पूछताछ में परिषदीय स्कूलों के बच्चे एडी बेसिक के सवालों के जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। बीबीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में घुसते ही प्रभारी वार्डन ने उन्हें स्कूल में अंदर जाने से रोक दिया। एडी बेसिक ने अपना परिचय पत्र दिखाया और आगंतुक पंजिका में आने का कारण, आने का समय अंकित किया। अध्यापक और छात्रा उपस्थित पंजिका समेत स्कूल के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद रसोईघर, छात्रावास और शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी वार्डन को निर्देश दिए कि छात्रा के दाखिले के समय प्रोफाइल पंजिका में जिस अभिभावक की फोटो लगाई गई हो उसके साथ ही छात्राओं को भेजें। इसके अलावा कोई भी छात्रा को स्कूल से लेने आता है तो उसे न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होना चिंता का विषय है। इसे वह कमिश्नर की बैठक में प्रमुखता से रखेंगे। बाकी परिषदीय विद्यालयों की स्थित से भी कमिश्नर को अवगत कराएंगे। विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बीईओ रंगनाथ चौधरी, एबीआरसी प्रवीण कुमार, एनपीआरसी राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

यूनिफार्म का पैसा मांगने पर मिली फटकार
कमालगंज। बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने वहां मौजूद शिक्षकों से समस्याओं के बारे में पूछा। इस पर प्राथमिक विद्यालय कमालगंज के प्रधानाध्यापक जमीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें यूनिफार्म का पचास फीसदी पैसा अभी नहीं मिला है। इससे दर्जी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस पर एडी बेसिक भड़क गए और प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष पचास फीसदी तक उपस्थित नहीं मिली है। स्कूलों के प्रधानाध्यापक के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के आधार पर पुस्तकें भेजी जाती हैं। इन्हें हर बार अगले सत्र में समायोजित करना पड़ता है जब कि बाकी मदों में शिक्षकों को शत प्रतिशत भुगतान की आशा होती है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जर्जर इमारत गिरवाने के निर्देश
कमालगंज। बीआरसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय में एक जर्जर इमारत खड़ी है। इसके पास से कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आने-जाने का रास्ता है। इमारत के गिरने से जानमाल का खतरा हो सकता है। इस पर उन्होंने बीईओ से तत्काल इमारत को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed